November 12, 2026

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने लाभुकों से ई-केवाईसी कराने को लेकर किया अपील

Read Time:1 Minute, 53 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने लाभुकों के ई-केवाईसी को जन वितरण प्रणाली दुकानदारों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने उपभोक्ताओं से ई-केवाईसी‌ करवाने को लेकर परिक्षेत्र के राशन कार्ड धारी से अपील किया । वहीं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित ने निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं से अपील किया कि राशन कार्डधारी अपना ई-केवाईसी अपने निकटतम जन वितरण प्रणाली के विक्रेता के पास जाकर करा लें। अभी भी प्रखंड में 18000 लाभार्थियों का ई-केवाईसी शेष है। बच्चों का उम्र 5 साल हो जाने पर आधार कार्ड अपडेट करवा कर ई-केवाईसी कराएं।विवाहिता जिनका ई-केवाईसीसंभव नहीं हो पा रहा और अपना नाम राशन कार्ड से कटाना चाहती हैं विक्रेता के माध्यम से अथवा स्वयं प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड से नाम कटवाने के लिए आवेदन दे दें। प्रवासी भी ई-केवाईसी अविलंब करवाएं। जो लाभार्थी खेती करने दियारा क्षेत्र जाते हैं, उनको पहले ई-केवाईसी करने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने अपील की है। वही जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को भी ई केवाईसी को जल्द से जल्द पूर्ण करने को लेकर दिशा निर्देश दिया।

Previous post पुलिस आरक्षी अधीक्षक आदेश पर विशेष छापामारी अभियान चलाया गया
Next post आबा जनजाति उत्कर्ष अभियान में सभी विभागों की ओर से मिल रही सुविधा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial