आबा जनजाति उत्कर्ष अभियान में सभी विभागों की ओर से मिल रही सुविधा।
स्वास्थ्य विभाग के तरफ से 537 लोगों को शिविर में अब तक मिल चुका है लाभ।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड में सरकार द्वारा चलाए गए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना की शुरुआत 15 नवंबर से की गई है जो कि 26 नवंबर तक चलना निर्धारित है हर रोज पदाधिकारी के द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। बता दे की प्रखंड के दो पंचायत पूर्वी मुरादपुर एवं शाहपुर धर्मी पंचायत में शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। जिसको लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी सजग है। तथा निरीक्षण किया जा रहा है जिसमें भू विभाग ,स्वास्थ विभाग, पशु चिकित्सा विभाग,सामाजिक सुरक्षा कोषांग का डीआरसीसी एवं विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाया जा रहा है। वहीं अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम ने बताया कि शिविर के माध्यम से जाति आय आवास का आवेदन लिया जा रहा है। वहीं अब तक 50 आवेदन लिया गया है वही कई लोग ऑनलाइन भी कर रहे हैं। तथा भूमि संबंधित कोई भी अपना मामला बता सकते हैं।जिसके लिए हम लोग तत्पर हैं। वहीं चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने बताया कि मेडिकल शिविर लगाकर मेडिकल टीम नियुक्त कर दिया गया है जिसे स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शाहपुर धर्मी पंचायत तथा पूर्वी मुरादपुर में कल 537 लोगों को अब तक स्वास्थ्य शिविर में लाभ दिया जा चुका है। बता दे की जनजातीय लोगों के बीच राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजना का लाभ, आवास योजना स्वास्थ्य संबंधित सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। जिससे सभी गरीब लोगों का उत्थान हो सके। वही मौके पर सभी विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
