अखिलेश यादव का ऐलान नहीं छोड़ेंगे अमेठी और रायबरेली की सीटें ।
बीजेपी की सरकार पर उत्तर प्रदेश की जनता को दिक्कत, किल्लत और जिल्लत का सामना करने के लिए विवश करने का आरोप समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लगाया, और कहा कि उनकी पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ अमेठी और रायबरेली समेत प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी , और पूर्ण बहुमत की सरकार गठन करेगी। कांग्रेस के गढ़ में विजय रथ यात्रा से पहले अखिलेश ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस और समता पार्टी सम्मान और शिष्टाचार के नाते एक दूसरे के लिए लोकसभा की सीटें छोड़ते हैं। लेकिन यह विधानसभा का चुनाव है जिसे सपा हमेशा से पूरी ताकत से लड़ती आई है, और यहां पर सपा को बड़ी जीत मिली है ।और इस बार भी अपील करने निकले हैं कि यहां 100 प्रतिशत सीटों पर यहां की जनता समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जितावे । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ सीटों की बातचीत को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने इस बार तभी गठबंधन की घोषणा की जब सीटों पर चर्चा हो गई । कहां की कौन कैसी सीट पाएगा यह बात होने के बाद गठबंधन का एलान किया गया। उनकी कोशिश क्षेत्रीय दलो को साथ लाने की रही है,और इसी कड़ी में प्रसपा को साथ लेने का फैसला लिया गया। अखिलेश ने कहा की उनको भी गठबंधन में जगह दी है तथा जिनका क्षेत्रीय दल है और जिन जिन क्षेत्रों में जिस दल का प्रभाव है उसे उसी हिसाब से सीटें दी जाएगी ।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
