October 25, 2026

भूमि सुधार उपसमाहर्ता ने लंबित भूमि नामांतरण का निष्पादन द्रुतगति से करने का दिया निर्देश।

Read Time:1 Minute, 16 Second

डेस्क (डंडखोरा)

भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर) मनकेश्वर कुमार ने डंडखोरा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में भूमि नामांतरण, परिमार्जन, रैयत का आधार सिडिंग, जनशिकायत, अतिक्रमण, रेन बसेरा  आवासीय, आय एवं जाती प्रमाण पत्र के आवेदन एवं निष्पादन सहित विभिन्न अभिलेख की जांच पड़ताल किया। जांच के दौरान उन्होंने कई संचिकाओं के अधतन नहीं पाया गया। जिसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने अंचल पदाधिकारी एवं राजस्व अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित मामलों को जल्द से जल्द निष्पादन करें। सभी कर्मी ससमय पर अंचल कार्यालय में उपस्थित होकर अपना उपस्थित बनाने को कहा गया। इस मौके पर अंचल पदाधिकारी सादी रऊफ, राजस्व अधिकारी चंदन कुमार सहित सभी अंचल कर्मी उपस्थित थे।

Previous post जनता दरबार में भूमि विवाद के छह मामलों का हुआ निष्पादन।
Next post 4 लाख के ग्रुप लोन की राशि हड़पने का आरोप, पीड़ित महिलाओं ने मांगा न्याय।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial