October 24, 2026

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास बठेली में संविधान गौरव अभियान

Read Time:2 Minute, 0 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत कटिहार भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना झा के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी विद्यालय बठेली में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम किया गया। जिसमें संविधान के रचयिता बाबा भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर मोर्चा अध्यक्ष रीना झा एवं उनकी टीम के द्वारा पुष्प अर्पित कर बाबा भीमराव अंबेडकर के जीवनी के बारे में बच्चियों को बताया गया एवं बच्चियों के द्वारा कविताओं का पाठ संग्रह भी सुना गया। भाषण क्विज निबंध प्रतियोगिता में अमृता कुमारी, मोनिका कुमारी,मनीषा कुमारी, आशा कुमारी, कशिश गजल के साथ सैकड़ो बालिकाएं इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की पदाधिकारी श्वेता राय,गीता देवी, भारती देवी, आरती चौधरी, नीलम कुमारी, रुचि कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, बुला सिंह,जया कुमारी एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार, वार्डन मालती कुमारी, शिक्षिका माधुरी कुमारी, किरण कुमारी, शबीना यास्मीन, रीता कुमारी, रात्रि प्रहरी अशोक कुमार रविदास,भुवन कुमार, सुरेश ठाकुर, गणेश मंडल, प्रेम कुमार मंडल, कमल किशोर मंडल, शंकर प्रसाद सिंह, विश्वजीत कुमार भी सम्मिलित थे।

Previous post मुख्यमंत्री के कटिहार आगमन को लेकर महापौर ने की बैठक
Next post मनिहारी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हजारों लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब नष्ट किए गए
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial