October 24, 2026

मनिहारी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हजारों लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब नष्ट किए गए

Read Time:1 Minute, 36 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार के नेतृत्व में नीमा पंचायत क्षेत्र के बंद कमरे में छापेमारी कर लगभग दस हजार लीटर से उपर अवैध अर्धनिर्मित देशी शराब बरामद की और मौके पर ही नष्ट कर दी। पुलिस ने शराब निर्माण में उपयोग हो रहे उपकरण व सामग्री भी जब्त की।ए एसएचओ राज कुमार ने अवैध कारोबार रोकने के लिए लगातार कार्रवाई का आश्वासन दिया और लोगों से ऐसी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।एक तरफ जहां अनुमंडल क्षेत्र में सुबे के मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अगले हफ्ते प्रस्तावित है वहीं इस प्रकार की लगातार कारवाई से तस्करी में संलिप्त तत्व की कमर पुरी तरह टूटती नजर आ रही है। ओपरेशन क्लिन अभियान में मनिहारी पुलिस के सब इंस्पेक्टर आर बी शर्मा, रामरतन कुमार, पीएसआई अमित कुमार, एएसआई संतोष कुमार सहित पुरुष और महिला बल शामिल थे।

Previous post कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास बठेली में संविधान गौरव अभियान
Next post विधान पार्षद एवं महापौर ने किया अल्पसंख्यक छात्रावास का निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial