October 24, 2026

दो तस्कर 18 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार, एक एनबीडब्ल्यू वारंटी भी हिरासत में

Read Time:1 Minute, 13 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के कुमारीपुर बेलवा टोला क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पीएसआई अमित कुमार ने बंगाल की ओर से बाइक पर आ रहे दो तस्करों को 18 लीटर विदेशी शराब के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार तस्करों की पहचान जुराबगंज, कोढ़ा निवासी पवन यादव और संजय यादव के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि बाइक और शराब को जब्त कर कांड संख्या 22/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, न्यायालय के आदेश पर फरार एनबीडब्ल्यू वारंटी नारायणपुर कुतुबपुर निवासी शेख सैयद को सब-इंस्पेक्टर आर. बी. शर्मा ने पुलिसकर्मियों के सहयोग से रात्रि छापेमारी कर गिरफ्तार किया।तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Previous post जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती मनाई गई
Next post 137 लीटर विदेशी शराब के साथ चार शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial