137 लीटर विदेशी शराब के साथ चार शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के द्वारा ऑपरेशन क्लीन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कटिहार जिले के कुर्सेला पुलिस लगातार मादक पदार्थ एवं शराब बेचने वाले माफियाओं के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। वहीं कुरसेला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राज्य मार्ग 31 के कबीर मठ के समीप छापेमारी कर कुल 137 लीटर विदेशी शराब के साथ चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस बाबत थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो कारों में शराब लेकर तस्कर कुरसेला की ओर आ रहे हैं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस द्वारा कबीर मठ के पास छापेमारी की। इस दौरान दोनों कारों को रोका गया जो बंगाल के दालकोला से आ रहे थे जो बेगूसराय जा रहे थे । कबीर मठ एन एच 31सड़क के पास कार BR01HH9540 के से वेस्ट बंगाल निर्मित तरह-तरह के ब्रांड कर में छुपे नट बोल्ट के तयखाने से जिसमें कुल 71.55 लीटर बरामद किया। वही से दूसरी कार BR09AP6897 से कुल 66.475 लीटर वही दोनों गाड़ी से कुल 137.025 लीटर अंग्रेजी शराब एवं तीन मोबाइल के साथ चार तस्कर राजीव झा उम्र 28 वर्ष पिता राम नरेश झा , आशुतोष कुमार उम 20 वर्ष पिता अनिल सिंह , हिंमाशु कुमार 25 वर्ष पिता मुकेश कुमार तीनो साकिन नया गांव, थाना नया गांव , जिला बेगुसराय तथा अभिषेक कुमार बदल 25 वर्ष पिता वैजनाथ शर्मा, साकिन लहरी, थाना अलौली , जिला खगड़िया निवासी को गिरफ्तार कर दोनों कारों को जप्त किया गया और उनके खिलाफ मद्द निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर।न्यायिक हिरासत मे कटिहार भेज दिया गया।
More Stories
रोमांचक फाइनल में पाकाटोला चैंपियन, बिघोर को एक रन से हराया
डेस्क (आबादपुर) हरनारोई पंचायत के पाकाटोला मैदान में रविवार, 18 अक्टूबर को खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रोमांचक...
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां...
