October 25, 2026

जीविका कैडर संघ की ओर से एक ज्ञापन जदयू राजनीतिक सलाहकार सदस्य ख्वाजा शाहिद को दिया

Read Time:1 Minute, 54 Second

बारसोई प्रखंड जीविका कैडर संघ की ओर से एक ज्ञापन जदयू बिहार के राजनीतिक सलाहकार सदस्य ख्वाजा शाहिद हुसैन जी को सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से सभी टर्मिनेटेड कैडरों को पुनः कार्यबहाल कराने हेतु आवश्यक पहल करने की गुजारिश की गई। बताना जरूरी है कि जीविका कैडरों और जीविका दीदियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल की समाप्ति के बाद अवैध और मनमाने तरीके एवं जीविका परियोजना के नियमों का उल्लघंन करते हुए बहुत सारे कैडरों को काम से हटा दिया गया है। तिरंगा सीएलएफ खेमपुर की अध्यक्ष शोभा रानी साह को बर्खास्त कर दिया गया है। जीविका में डीपीएम और बीपीएम की चरम तानाशाही के कारण पूरे कटिहार जिला के करीब सौ कैडरों की जिंदगी बदहाल हो गई है। वे अवसाद ग्रस्त हो गए हैं। उनकी आर्थिक हालत काफी खराब हो गई है। इस पर ख्वाजा शाहिद हुसैन जी ने उपयुक्त पहलकदमी करते हुए इस मामले को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को पत्र लिखने का आश्वासन दिया और बैठक में इस मुद्दे को उठाने की बात कही। इस ज्ञापन कार्यक्रम में बारसोई प्रखंड जीविका कैडर संघ के अध्यक्ष मुजाफ, सचिव कन्हैया, मो. साउद आलम, तिरंगा सीएलएफ की अध्यक्ष शोभा रानी साह एवं लाल बहादुर महतो उपस्थित थे।

Previous post भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के 101वीं जयंती मनाई
Next post गणतंत्र दिवस पर मनिहारी में राजनीतिक दलों ने भी तिरंगे के साथ एकता का संदेश दिया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial