October 23, 2026

गणतंत्र दिवस पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक ने फहराया झंडा

Read Time:1 Minute, 41 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

76वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने नगर के आदर्श उच्च विद्यालय, न्यू कॉलोनी, मारवाड़ी उच्च माध्यमिक पाठशाला डहेरिया, अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर, बरमसिया ,भारत स्काउट और गाइड महेश्वरी अकादमी तथा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कोलासी में झंड़ोत्तोलन कर सलामी दी।इस अवसर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ,कोलासी में छात्र-छात्राओं के पैरेड व मनमोहक झांकियो का निरीक्षण कर झाडोत्तोलन करते हुए उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्कूल के अध्यापकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी ।पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हम भारतवासियों के लिए बहुत खास है क्योंकि इसी दिन 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था ।यह दिन हमें अपनी एकता ,अखंडता और स्वतंत्रता का महत्व सीखाता है। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी व शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।

Previous post गोगा बिल झील का निरीक्षण करने पहुंचे विधान पार्षद
Next post कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में फहराया गया तिरंगा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial