October 24, 2026

नव निर्मित सरस्वती मंदिर में सरस्वती मुर्ति कि हुआ प्राण प्रतिष्ठा

Read Time:1 Minute, 57 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड अंतर्गत उत्तरी मुरादपुर पंचायत स्थित निरंकारी काली मंदिर के प्रांगण में नव निर्मित सरस्वती मंदिर मां सरस्वती की प्राण प्रतिष्ठा हेतू शनिवार से भव्य कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय यज्ञ , हवन , अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। काली मंदिर के प्रांगण मे सुबह बलथी महेशपुर गांव की सैकङो कुवारी कन्या मंदिर प्रांगण मे पहूचकर कर कलश मे जल भरकर गांव के टोला , मोहल्ले का भ्रमण करते काली माता , सरस्वती माता जय कारे लगाते हुए मंदिर परिसर पहूची। बिधि विधान के साथ पूजा-पाठ किया गया। बताते चले की यह निरंकारी काली मंदिर वर्षो से है । मुनी समाज के लोगों के द्वारा पूजा अर्चना किया जाता रहा है । इसी के प्रांगण मे सरस्वती मंदिर का निर्माण कर राजस्थानी संगमरमर से निर्मित मूर्ति की स्थापना हेतु तीन दिवसीय पूजा-पाठ, यज्ञ , हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। समूचा गांव मे माहौल भक्ति मय बना हुआ है। इस पुनीत कार्य मे मंदिर समिति के विजय ठाकुर, राकेश सिंह, अनमोल सिंह, गोलू सिंह, बिट्टू सिंह, नरेंद्र केशरी, संजय साह , धर्मेन्द्र कुमार साह, पंकज ठाकुर , मनीष ठाकुर , अतुल सिंह सहित समस्त गांव वासी सक्रिय भूमिका निभा रहे है।

Previous post 09 से 14 आयुवर्ग की बालिकाओं को गर्भाशय के ग्रीवा कैंसर से सुरक्षा के लिए जिले में शुरू किया गया एचपीवी टीकाकरण
Next post कुरसेला में घोषित वारंट सप्ताह का हुआ आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial