October 30, 2026

अमृत महोत्सव के तहत विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर लोगों को किया जागरूक

Read Time:3 Minute, 18 Second

आशीष कुमार

अमृत महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवमं सत्र न्यायाधीश श्री जितेंद्र कुमार और डालसा सचिव अंजू सिंह के निर्देश के आलोक में कोंच प्रखंड के चबुरा पंचायत के चबुरा गांव में पैनल लॉयर शकुंतला कुमारी और पारा विधिक स्वयंसेवक प्रतिमा कुमारी के नेतृत्व में नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवम नशा उन्मूलन के लिये विधिक सेवाएं 2015 विषय पर विधिक जागरूकता किया। इस मौके पर पैनल अधिवक्ता ने बताया कि नशा एक समाजिक अभिशाप है।नशा एक आदत नहीं बल्कि एक बीमारी है और इसका ईलाज भी है। जिसके लिए मनोचिकित्सक की सहायता ली जा सकती है एवं एल्कोहॉलिक एनोनिमस एवं नारकोटिक्स एनोनिमस जैसे सहायता समूहों की सहायता से नशामुक्त हुआ जा सकता है। नशामुक्ति अभियान में कोई भी नशापीड़ित अथवा उसका परिवार सरकार द्वारा जारी हेल्पलाईन नंबरों पर संपर्क कर सकता है।
वहीं डोर टू डोर अभियान के तहत पीएलवी प्रतिमा कुमारी ने चबुरा पंचायत के ढोढ़ी मठ, कैथी, विश्वनाथपुर, खैरा गांवों में जाकर विधिक जागरूकता किया। गांवों में जाकर नशामुक्ति के लिये प्रचार प्रसार किया। साथ ही 11 दिसम्बर को होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिये प्रचार प्रसार किया।
आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर नालसा के स्किमो, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के लिये जनजागरण कर रहे हैं। और अनुग्रह लॉ विधि कॉलेज के छात्रगण जिले के शहरी मुहल्ले गांवों में जाकर विधिक जागरूकता के साथ जनसमस्याओं को चिन्हित कर रहे हैं। किशोर न्याय परिषद गया में सनसिमित्त किशोरों को निःशुल्क कानूनी सहायता एवम उनके न्यायिक अधिकारों से सम्बंधित नियमावली के लिये विधिक जागरूकता शिविर पैनल अधिवक्ता सरोज कुमारी और पारा विधिक स्वयंसेवक सचित कुमारी के नेतृत्व में हुआ।
नगर निगम मोबाइल वैन द्वारा जिले के विभिन्न मुहल्लों स्टेशन रोड,मारूफ गंज, बाटा मोड़, माहुरी मंडल, पुलिस अड्डा, मुरारपुर रोड, तुतबड़ी मोड़, रिवर साइड रोड के अतिरिक्त अन्य वार्डो में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया के बैनर तले विधिक जागरूकता किया गया।

Previous post हसनगंज थाने का पुलिस निरीक्षक औचक निरीक्षण किया, दियाआवश्यक दिशा निर्देश
Next post जन-मानस में विधिक जागरूकता की कमी के निवारण में विद्यार्थियों की भूमिका पर विधिक जागरूकता शिविर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial