प्लस टू सुतारा मेंहीं मिशन स्कूल में एक दिवसीय तरंग मेला का आयोजन।
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहार फोटो कुर्सेला के सुरेश्वर नगर देवीपुर स्थित सीबीएसई एफिलिएटेड प्लस टू सुतारा मेंही मिशन स्कूल में रविवार को तरंग द फन एण्ड फूड फेस्टिवल मेला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक प्रभात कुमार सिंह, निर्देशिका पुनम प्रभात, प्राचार्य सत्यजीत सिंह ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया। उद्घाटन पश्चात विद्यालय के निर्देशक, निर्देशिका ने मेला के स्टालों का निरीक्षण करते हुए व्यंजन का स्वाद चख कर उनके गुणवत्ता का जांच किया । डांस फ्लोर पर छात्र-छात्राओं के आग्रह पर निदेशक निर्देशिका व शिक्षकों ने नृत्य संगीत का आनंद लिया । विद्यालय के मल्टी युटीलिटी हाल में आयोजित मेला सुबह दस बजे से प्रारम्भ होकर शाम चार बजे तक चला। मेला में लगाये स्टालों पर मोमो, चाट, चाउमिन, बर्गर, रोल, फ्रेंच-फ्राय, पानी पुड़ी, दहीवड़ा, मंचूरियन, जूस, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक आदि शामिल था। छात्र-छात्राओं व उसके अभिभावकों ने स्टालों पर लगाये गये स्टालों पर पहुंच कर फास्ट फुड और पेय स्वाद का आनंद उठाया। जपिंग झुला व नृत्य संगीत के कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर मनोरंजन किया। आयोजन को लेकर छात्र छात्राएं उत्साहित देखे। मेला आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक शिक्षकाएं व कर्मियों ने योगदान निभाया।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
