September 18, 2026

प्लस टू सुतारा मेंहीं मिशन स्कूल में एक दिवसीय तरंग मेला का आयोजन।

Read Time:2 Minute, 14 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार फोटो कुर्सेला के सुरेश्वर नगर देवीपुर स्थित सीबीएसई एफिलिएटेड प्लस टू सुतारा मेंही मिशन स्कूल में रविवार को तरंग द फन एण्ड फूड फेस्टिवल मेला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक प्रभात कुमार सिंह, निर्देशिका पुनम प्रभात, प्राचार्य सत्यजीत सिंह ने संयुक्त रुप से फीता काट कर किया। उद्घाटन पश्चात विद्यालय के निर्देशक, निर्देशिका ने मेला के स्टालों का निरीक्षण करते हुए व्यंजन का स्वाद चख कर उनके गुणवत्ता का जांच किया । डांस फ्लोर पर छात्र-छात्राओं के आग्रह पर निदेशक निर्देशिका व शिक्षकों ने नृत्य संगीत का आनंद लिया ‌। विद्यालय के मल्टी युटीलिटी हाल में आयोजित मेला सुबह दस बजे से प्रारम्भ होकर शाम चार बजे तक चला। मेला में लगाये स्टालों पर मोमो, चाट, चाउमिन, बर्गर, रोल, फ्रेंच-फ्राय, पानी पुड़ी, दहीवड़ा, मंचूरियन, जूस, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक आदि शामिल था। छात्र-छात्राओं व उसके अभिभावकों ने स्टालों पर लगाये गये स्टालों पर पहुंच कर फास्ट फुड और पेय स्वाद का आनंद उठाया। जपिंग झुला व नृत्य संगीत के कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर मनोरंजन किया। आयोजन को लेकर छात्र छात्राएं उत्साहित देखे। मेला आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक शिक्षकाएं व कर्मियों ने योगदान निभाया।

Previous post दियारा का कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
Next post बलरामपुर में विस्फोटक पदार्थ फटने से चार लोग घायल , पुर्णिया में इलाजरत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial