September 17, 2026

बलरामपुर में विस्फोटक पदार्थ फटने से चार लोग घायल , पुर्णिया में इलाजरत।

Read Time:1 Minute, 53 Second

बारसोई (मनोरंजन साहा)

कटिहार जिला अन्तर्गत बलरामपुर थाना क्षेत्र के लाछोर चौक के समीप विस्फोटक पदार्थ फटने से चार लोग घायल हो गए हैं,जिसमे दो महिला, एक पुरूष और एक युवक शामिल है। जिसे इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया है। *घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया है ।* घटना की सूचना पाकर बलरामपुर पुलिस और तेलता पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है।घायलों में शेख बजरू (36) ने बताया कि वह बाइक से अपने घर की तरफ जा रहा था तभी रास्ते के किनारे दो महिला ने उन्हें रोका और कहा कि यहां एक अज्ञात सामान झोले में रखा हुआ है। थोड़ा इसको देखिए जैसे ही वह देखने के लिए गया देखा कि कपड़े में लिपटा हुआ कोई सामान रखा हुआ है। जैसे ही वह उसे देखने के लिए झुका तभी वह ब्लास्ट हो गया। जिससे उनके चेहरे और आंखों पर गंभीर चोटे आई। वही वहां मौजूद सभी लोग घायल हो गए। घायलों में शेख बजर( 36) , दिलों खातून (40),,बिजलो (35),और गोपाल (18) घायल है जिसे इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया है।घटना की सूचना पाकर बलरामपुर थाना पुलिस और तेलता पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है और उसकी जांच की जा रही है।

Previous post प्लस टू सुतारा मेंहीं मिशन स्कूल में एक दिवसीय तरंग मेला का आयोजन।
Next post सरकार सीमांचल के साथ सौतेला व्यवहार करें बंद नहीं तो आगामी चुनाव में मिलेगा सबक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial