September 18, 2026

दियारा का कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Read Time:4 Minute, 48 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिला के कुर्सेला थाना द्वारा तीन अपराधियों को बड़ी घटना के अंजाम देने से पहले दो दोनाली बंदूक, दो देशी रायफल, एक देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार। दिनांक-22:02.25 को समय 15:10 बजे सूचना मिली की बिपीन यादव गैंग के 05-06 सदस्य खौरा घाट दियरा से हथियार के साथ गंगा नदी पार करके मजदिया घाट आकर कोई बड़ी घटना को अंजाम देने को है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष, कुर्सेला थाना द्वारा इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक, कटिहार को देते हुए संध्या 18:40 बजे थाना के अन्य पुलिस बल एवं एस०टी०एफ० टीम पूर्णियों के साथ मजदिया घाट पहुँचे। समय करीब 20:45 बजे देखा की एक नाव से 06 लोग अपने साथ हथियार लेकर उतरे एवं गंगा किनारे बैठ कर कोई बड़ी अपराध करने की योजना बनाने लगे। इसी क्रम में थानाध्यक्ष, कुर्सेला थाना द्वारा अपने साथ के पुलिस बल एवं एस०टी०एफ० टीम के द्वारा घेराबंदी कर विधिवत छापामारी किया गया तो उक्त सभी व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगे। भागने के क्रम में पुलिस बल के द्वारा तीन व्यक्ति को पकड़ा गया एवं तीन व्यक्ति अधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पकाये हुए व्यक्ति के नाम क्रमशः 01. पिंकू यादव पिता निरोध यादव सा० मधेली थाना बरारी 02. प्रवीण यादव पिता स्व० हरी यादव साकिन मधेरी बांध थाना कुर्सेला 03. मो० तोफीजुल पिता स्व० निजामुद्दीन साकिन सिरसा टोला वार्ड नं0-09 थाना बरारी सभी जिला कटिहार है। उसके बाद पकड़ाये व्यक्त्तियों का विधिवत तालाशी लिया गया तो पकड़ाये हुए सभी व्यक्ति के पास से दो दोनाली बंदूक, दो देशी रायफल, एक देशी कट्टा, कुल 21 जिन्दा कारतुस, दो खोखा एवं 10.34 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। जिस संदर्भ में कुर्सेला थाना काड संख्या-43/25, दिनांक-22.02.25, धारा-111 (1)/310(4)/310 (5) बी०एन० एस० एवं धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं धारा-8 (सी)/21 (बी) एन० डी०पी०एस० एक्ट के अन्तगर्त के प्राथमिकी दर्ज किया गया। इस गैंग का मुख्य उद्देश्य दियारा क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर जमीन हड़पना एवं रंगदारी वसूली करना। इस गैंग के द्वारा पूर्व में भी दियारा क्षेत्र में गोली बारी की घटना को अंजाम दिया गया है, जिस संदर्भ में कुर्सेला थाना कांड संख्या-19/25, दिनांक-18.01.25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-01. पिंकू यादव पिता निरोध यादव सा० मधेली थाना बरारी जिला कटिहार।02. प्रवीण यादव पिता स्व० हरी यादव साकिन मधेरी बांध थाना कुर्सेला जिला कटिहार03. मो० तोफीजुल पिता स्व० निजामुद्दीन साकिन सिरसा टोला वार्ड नं0-09 थाना बरारी जिला कटिहार।बरामद सामानों की सूची :-01. दोनाली बंदूक-02,04. जिंदा कारतूस-21,अपराधिक इतिहास :-02. देशी राईफल-02,05. खोखा-0203. देशी कट्टा-0106. स्मैक-10.34 ग्राम01. प्रवीण यादव पिता स्व० हरी यादव साकिन मधेरी बांध थाना कुर्सेला जिला कटिहार के विरूद्ध बरारी थाना कांड सं0-330/19, दिनांक 08.10.19 धारा-302/201/120बी / 34 भा०द०वि० दर्ज किया गया है।

Previous post आग लगने से एक घर जलकर राख सभी उपयोगी सामान जला
Next post प्लस टू सुतारा मेंहीं मिशन स्कूल में एक दिवसीय तरंग मेला का आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial