दिल्ली के जेएनयू में चलता है “सेक्स स्कैंडल” मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने दिया विवादित बयान ।
योगी सरकार में राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने जेएनयू को लेकर विवादित बयान दिया है कि दिल्ली के जेएनयू में सेक्स स्कैंडल चलता है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी समेत कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता वहां जाते हैं। रघुराज सिंह ने यह बयान अलीगढ़ में अमित शाह की रैली के दौरान मीडिया से बातचीत में दिया। यूपी सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह पहले भी ऐसे विवादित बयान दे चुके हैं । नवंबर में उन्होंने कहा था कि भगवान ने अगर उन्हें मौका दिया तो पूरे देश के मदरसों को बंद करा देंगे । हालाकी मदरसे वाले बयान पर विपक्ष और मुस्लिम संगठनों ने नाराजगी जताई तो राज्य मंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का सहारा लेते हुए कहा था कलाम साहब ने कहा था कि मुसलमान पैदाइशी आतंकवादी नहीं होता है । राज्य मंत्री ने कहा कि अभी 2 दिन पहले प्रयागराज में एक मौलवी ने मुस्लिम बच्ची के साथ मदरसे में रेप किया इसलिए मदरसे बंद होने चाहिए ।
#delhi #jnu #sex scandel
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
