राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुम्हरवा निवासी अविनाश कुमार को किया सम्मानित
प्रवीण कुमार(कटिहार)
राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना के द्वारा एससीईआरटी भवन में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत गेठौरा पंचायत के कुम्हरवा ग्राम निवासी सुशील कुमार भगत के पुत्र अविनाश कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचोरा पश्चिम के आठवीं के छात्र हैं।अविनाश कुमार को एससीईआरटी के निदेशक सज्जन आर एवं संयुक्त निदेशक रश्मि प्रभा ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय के छात्र छोटू कुमार को भी सम्मानित किया। दोनों छात्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचोरा पश्चिम के वर्ग 8 के छात्र हैं। प्रधानाध्यापक निखिल कुमार दास ने कहा कि वर्ग 8 के छात्र अविनाश कुमार काफी मेधावी छात्र बचपन से रहा है। यह संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता होने के बाद प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त किया। जिलास्तर के प्रतियोगिता में भी इन्होंने अव्वल स्थान प्राप्त किया। इसका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में किया गया।पिछले दिनों राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में अविनाश कुमार को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक निखिल कुमार दास ने कहा कि विधालय के शिक्षक मो0शहनवाज आलम ने छात्र अविनाश कुमार को मोटिवेट करते हुए विधालय में नियमित रूप से प्रशिक्षित करते रहे हैं। प्रधानाध्यापक श्री दास ने कहा कि अविनाश कुमार के सफलता का श्रेय शिक्षक मो0शहनवाज आलम को जाता है।
More Stories
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।...
