बिहार दिवस पर प्रखंड मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट पंचायतों को किया गया सम्मानित
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
बिहार दिवस 2025 के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने की। मंच संचालन प्रधानाध्यापक बद्री रजक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पंचायती राज विभाग द्वारा 15वीं वित्त आयोग में सर्वाधिक खर्च करने के लिए नारायणपुर पंचायत एवं षष्टम राज्य वित्त आयोग में उत्कृष्ट कार्य के लिए बाघमारा पंचायत को पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनजागरूकता का विशेष संदेश दिया गया।इस अवसर पर एसडीपीओ मनोज कुमार, बीडीओ सनत कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी सोनु गुप्ता,सीओ निहारिका, पीआरएस दीनबंधु सहित अन्य लोग मौजूद थे।
More Stories
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।...
