May 26, 2026

ताबड़तोड़ गिरफ्तारी,चार आरोपी को भेजा गया जेल।

Read Time:57 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मनिहारी पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि न्यायालय के निर्देश के आलोक में छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी कुमोद साह,इंदल राय और जलधर राय को गिरफ्तार कर लिया गया। वही मनिहारी थाना कांड संख्या 71/25 में हत्या के प्रयास के प्राथमिकी आरोपी कांटाकोस निवासी रामवरण चौधरी को भी दबोच लिया गया। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Previous post विभिन्न कांडों में संलिप्त चार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Next post 24 प्रहर अखंड हरी नाम संकीर्तन शांतिपूर्ण संपन्न ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial