स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा में परचम लहराया
प्रवीण कुमार(कटिहार)
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा परिणाम घोषणा होने के साथ ही छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा जा रहा है। छात्र-छात्राएं शैक्षणिक संस्थान में पठन-पाठन कर अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत हसौना चौक, सनौली स्थित स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान के दर्जनों छात्र- छात्राएं इंटरमीडिएट की परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त कर संस्थान को गौरवान्वित करने का कार्य किया है। स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में परचम लहराया है। स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान के निदेशक प्रोफेसर पी.एल.सर एवं अभिषेक कुमार ने बताया कि मधु कुमारी अंक 425 85%, लक्ष्मी कुमारी अंक 417 83.4%, नंदनी कुमारी 407 अंक 81.4%, साक्षी प्रिया 398 अंक 79.6%, हुस्न आरा 393 अंक 78.6%, प्रीति कुमारी 374 अंक 74.8%, सृष्टि कुमारी 373 अंक 74.6 प्रतिशत, तन्नु साह 373 अंक 74.6%, पायल कुमारी 373 अंक 74.6%, सुमन कुमार 367 अंक 73.4%, आंचल कुमारी 364 अंक 72.8 प्रतिशत सहित दर्जनों छात्र- छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कर स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान के साथ-साथ कदवा प्रखंड का नाम ऊंचा कर रहे हैं।
More Stories
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।...
