May 26, 2026

अलविदा जुमे में रोजेदारों ने मांगी अमन चैन की दुआ |

Read Time:1 Minute, 19 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

प्रखंड क्षेत्र में रमजान के मुकद्दस महीने के अवसर पर शुक्रवार को सभी मस्जिदों में रोजेदारों के द्वारा अलविदा जुमें की नमाज अदा की गई। इस दौरान तमाम मस्जिदों में भारी संख्या मे रोजेदार अल्लाह ताला से दुआ मांगते दिखे। उत्तरी मुरादपुर के बलथी महेशपुर स्थित मस्जिद में सुबह से ही साफ-सफाई को लेकर विशेष इंतजामात किये जा रहे थे। अजान के साथ ही सभी रोजेदार पंक्ति में बैठे सजदा करते नजर आये। डॉ. कमर हाशमी ने बताया कि आज माहे रमजान की अलविदा जुम्मा काफ़ी इख़लाक़ के साथ अदा किया। उन्होंने आगे बताया कि माहे रमजान एक मेहमान की तरह हैं। इबादत के साथ फजीलत अल्लाह की खेरों बरकत होती है और हम सभी ईदुल फितर की तैयारी में लग जाते है। नमाज़ की दुआ में भाईचारा चैनों अमन की दुआ मांगते हुए एक दूसरे से गले मिलकर खुशी जाहिर करते है।

Previous post आकांक्षी प्रखंड अंतर्गत सूचकांक के प्रगति को लेकर मासिक बैठक आयोजित
Next post दो फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial