May 26, 2026

दो फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

Read Time:1 Minute, 18 Second

मनिहारी( रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।पहला मामला मनिहारी थाना कांड संख्या-167/24 से जुड़ा है, जिसमें मोहम्मद नसीम अख्तर (उम्र 30 वर्ष, निवासी ओलीपुर) को बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(A) के तहत गिरफ्तार किया गया।दूसरी गिरफ्तारी मनिहारी थाना कांड संख्या-181/24 में चोरी के मोबाइल की खरीद-बिक्री के आरोप में की गई। अभियुक्त मोहम्मद आशिक (उम्र 23 वर्ष, निवासी बौलिया गुमटी, वार्ड नंबर 8) को धारा 303(2)/317(4) BNS के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस कार्रवाई को एस आई गौतम कुमार, पीएसआई अमित कुमार राय, सत्यम् कुमार सिंह और एएसआई अरुण कुमार राम ने अंजाम दिया।

Previous post अलविदा जुमे में रोजेदारों ने मांगी अमन चैन की दुआ |
Next post अलविदा जुमे की नमाज अदा, अमन-चैन की मांगी दुआ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial