November 7, 2026

15 मई को शिक्षा न्याय संवाद की तैयारी के लिए बैठक

Read Time:2 Minute, 46 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

जिला कांग्रेस की ओर से कार्यकारी जिला अध्यक्ष सौरभ कुमार के अगुवाई में मिर्चाईबारी स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव राजस्थान के सह प्रभारी कोढ़ा की पूर्व विधायक पूनम पासवान ने कहा कि 15 मई को आयोजित शिक्षा न्याय संवाद की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से संपन्न होगा। उन्होंने आम जनमानस से आग्रह किया कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता दें। उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग 70 विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित राष्ट्रीय स्तर के कई नेता कार्यक्रम में उपस्थित होकर लोगों से रूबरू होंगे। जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कि कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में चंदवा पंचायत अंतर्गत कालीघाट संथाली टोला में कार्यक्रम आयोजित है। लोगों में बहुत उत्साह है। पार्टी की ओर से इस पूरे कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने की जिम्मेदारी पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय को दी गई है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव पश्चिम बंगाल के सह प्रभारी झारखंड के पूर्व विधायक अंबा प्रसाद होगी। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय ने कहा की राहुल गांधी युवाओं के भागीदारी को लेकर लगातार चिंतित हैं।उनसे संवाद कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में स्थानीय युवा एवं आम लोगों से खुलकर अपनी बात रखेंगे।इस प्रेस वार्ता में जिला महासचिव मशरुर आलम कोढ़ा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अमरजीत यादव रामकुमार मुर्मू प्रशांत यादव भानु प्रताप सिंह मुरारी दास मौजूद रहे।

Previous post मनिहारी में प्रखंड बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक, पूर्व तैयारी को लेकर लिए गए कई अहम निर्णय
Next post स्वास्थ्य मंत्री दो हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर तथा तीन एचएससी का करेंगे लोकार्पण :तार किशोर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial