मनिहारी एलसीटी कुटी घाट पर माइनिंग, डीटीओ विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो मालवाहक जहाजों से 24 ओवरलोडेड ट्रक पकड़े गए
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
बुधवार को मनिहारी एलसीटी कुटी घाट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) बालमुकुंद प्रसाद और माइनिंग विभाग की पदाधिकारी आकांक्षा प्रियदर्शनी और मनिहारी एडीशनल एसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया।यह कार्रवाई उस गुप्त सूचना के आधार पर की गई जिसमें बताया गया था कि झारखंड से पत्थर लदे ओवरलोडेड ट्रक बिना वैध चालान के मालवाहक जहाज के माध्यम से मनिहारी पहुंच रहे हैं। अधिकारियों ने मनिहारी कुटी घाट पर पहुंचकर दो मालवाहक जहाजों की जांच की। इनमें से एक जहाज में 18 और दूसरे में 6 ट्रक पत्थर लदे मिले। कुल 24 ट्रकों को मौके पर ही रोका गया।सभी ट्रकों के कागजात और माइनिंग चालान की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में सभी के पास चालान पाया गया। अब इन ट्रकों को धर्मकांटा ले जाकर लदे हुए पत्थरों की माप की जाएगी ताकि ओवरलोडिंग की पुष्टि की जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग की स्थिति में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
फलका में शांति समिति की बैठक, सौहार्द से पर्व मनाने की अपील
काजु (फलका) काली पूजा, दीपावली और छठ पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर फलका थाना परिसर में...
प्राथमिक विद्यालय में चोरी, 120 किलो चावल सहित रसोई के बर्तन गायब।
डेस्क (हसनगंज) रामपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दहियारगंज में अज्ञात चोरों ने रसोई घर को निशाना बनाकर मध्यान्ह भोजन योजना...
प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने मनाया छठ महापर्व, कृत्रिम घाट पर दिया अर्घ्य
डेस्क (हसनगंज) रामपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दहियारगंज में गुरुवार को शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर लोक आस्था का महापर्व...
