June 25, 2026

जदयू के अनुसुचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष का किया अभिनंदन

Read Time:1 Minute, 31 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

जदयू के नव मनोनीत जदयू के अनुसुचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सह प्रमुख मटू रविदास को पुच्छ गुच्छ देकर माला पनाकर अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। इस अवसर पर साथ ही जिलाध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी सूरज प्रकाश राय ने कहा कि इनके जिला अध्यक्ष बनने से पार्टी संगठन में मजबूती आएगी। साथ ही साथ अनुसूचित जाति के लोगों में संगठन विस्तार में मजबूती मिलेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के जीत में इनका अध्यक्ष बनना संजीवनी का काम करेगा। जिला अध्यक्ष श्री राय ने कहा कि प्रमुख मंटू रविदास मिदूभाषी, मिलनसार हैं। उनके कुशल नेतृत्व में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ धारदार एवं मजबूत होगा। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष विजय दास, जिला महासचिव चंदन भगत,जिला महासचिव ऋतुराज मिश्रा,सुनील कुमार मंडल, संजय मंडल, जिला महासचिव अंजार आलम, राकेश महतो, परमानंद मंडल, विनोद राय, अवधेश विश्वास एवं सभी जदयू के साथी उपस्थित थे।

Previous post राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मनिहारी में श्रद्धांजलि सभा, विधायक ने बताया दूरदर्शी नेता
Next post दो टोटो रिक्शा की टक्कर में पांच घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial