रेलवे अधिकारी क्लब में आर्ट ऑफ़ लिविंग कार्यशाला का डीआरएम ने किया उद्घाटन
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कोसी रेलवे अधिकारी क्लब में बुधवार को कटिहार रेल मंडल में कार्यरत कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।जिसका विधिवत उद्घाटन वो शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार,रेलवे महिला समिति अध्यक्षा मैडम डीआरएम, एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, प्रबंध मंडल कार्मिक अधिकारी अंजनी प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मंडल के सभी विभाग के कर्मचारियों ने बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया। इस तीन दिवसीय कार्यशाला का संचालन करने के लिए पंडित श्री रविशंकर के द्वारा राज्य के राजकीय संयोजक शिवेश को नामित किया गया। तीन दिवसीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आज के इस परिवेश में कर्मचारियों को अपने जीवन और कार्यशाली में ध्यान और योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक सुधार करना है तथा आत्म जागरूकता एवं व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देना है। वास्तव में यह कार्यक्रम लोगों के को जीवन में जीने की कला सिखाता है। जिससे वे अपने जीवन में सुख शांति और संतुष्टि प्राप्त कर सके। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीनियर डीपीओ अंजनी प्रसाद श्रीवास्तव एवं कल्याण विभाग के कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही। जिनके अथक प्रयास से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर उमाशंकर ने किया।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
