June 25, 2026

राजस्व अधिकारी के हड़ताल से नहीं लौटने पर की कार्रवाई

Read Time:1 Minute, 30 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

हड़ताल पर से नहीं लौटने पर की कार्रवाई कुर्सेला राजस्व व भूमि सुधार विभाग ने कार्य में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए कटिहार जिले के कुर्सेला अंचल के दो राजस्व कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बता दे की यह कार्रवाई अपर मुख्य सचिव के निर्देश के आलोक में की गयी है. राजस्व कर्मचारी रोहित कुमार, आकाश कुमार मिश्रा, 15 मई को सभी हड़ताली कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि वे अपराह्न 5:00 बजे तक अपने कार्यस्थल पर अनिवार्य रूप से योगदान करें। बावजूद इसके अंचल अधिकारी कुर्सेला की रिपोर्ट के अनुसार, उपरोक्त कर्मचारियों ने योगदान नहीं किया। जिसके बाद दोनों को निलंबित करते हुए इनका मुख्यालय अनुमंडल कार्यालय, कटिहार निर्धारित किया गया है।निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता और मंहगाई भत्ता दिया जायेगा।

Previous post ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर , घायल
Next post हाई स्ट्रीट मास लाइट खराब परेशानी ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial