June 25, 2026

मनिहारी में ट्रेन संचालन की मांग को लेकर नागरिक संघर्ष समिति ने रेलवे को सौंपा ज्ञापन।

Read Time:1 Minute, 0 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नागरिक संघर्ष समिति मनिहारी द्वारा 8 मई 2025 को मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें ट्रेन संख्या 07537/07540 को पुनः पूर्ववत समय पर चलाने की मांग की गई है। समिति ने बताया कि 8 जनवरी 2025 से उक्त ट्रेन का संचालन अचानक बंद कर दिया गया, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है।ज्ञापन में कहा गया है कि यदि आगामी 15 दिनों में ट्रेन का संचालन बहाल नहीं होता है तो समिति अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होगी। समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर और कोषाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने रेलवे से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

Previous post राष्ट्रीय परशुराम परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बने नवीन कुमार झा।
Next post मक्का लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 72 वर्षीय वृद्धा की मौत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial