November 6, 2026

पर्यावरण वाली दीदी ने पौधारोपण कर दिया ऑक्सीजन बचाने का संदेश, बच्चों को बांटे पौधे।

Read Time:1 Minute, 40 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड की नवाबगंज निवासी शिक्षिका अर्चना कुमारी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। “पर्यावरण वाली दीदी” के नाम से प्रसिद्ध अर्चना कुमारी ने न सिर्फ अपने आवास “ग्रीन हाउस” में नए पौधे लगाए, बल्कि बच्चों के बीच पर्यावरण जागरूकता अभियान भी चलाया।ग्रीष्मावकाश से पहले उन्होंने कन्या मध्य विद्यालय, मनिहारी में छात्राओं के साथ पौधारोपण कर उनके बीच पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और प्रेम की भावना का संचार किया। उन्होंने बच्चों के बीच चंदन, सेमल, कटहल, अनार, आम, अमरूद, नारियल, सुपारी, तुलसी, मनीप्लांट, रजनीगंधा, उड़हुल आदि पौधों का वितरण कर यह संदेश दिया कि शुद्ध ऑक्सीजन पाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।ज्ञात हो कि अर्चना कुमारी फिल्म अभिनेता आमिर खान के तुलसी पौधारोपण अभियान से भी जुड़ी रही है। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने जीवन में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता रखे, तो धरती को हरा-भरा और जीवनदायिनी बनाए रखना संभव है।

Previous post एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह का पीएचसी मनिहारी पर औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों पर जताई नाराजगी।
Next post मनिहारी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, पुलिस की कार्रवाई तेज
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial