May 25, 2026

उप्र में निषाद पार्टी अब बीजेपी के साथ गठबंधन में 15 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव ।

Read Time:1 Minute, 26 Second

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में निषाद पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ दोबारा मिलकर चुनाव लड़ेगी । निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहां है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन में 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीटों को लेकर सोमवार दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत के दौरान अंतिम रूप दिया जाएगा । विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले भाजपा ने डॉक्टर संजय निषाद को एमएलसी बना दिया। अब सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। ज्ञात हो कि निषाद समाज की आरक्षण राजनीति से ही डॉक्टर संजय निषाद को सियासत में तरक्की मिली है। गोरखपुर जिले में गठित हुई निषाद पार्टी आज सुबे की राजनीति में अहम भूमिका निभाती है । उत्तर प्रदेश के 144 से अधिक विधानसभा की सीट पर निषाद और उनकी अन्य उपजातियों का दबदबा है इस वोट बैंक पर उत्तर प्रदेश के सभी सियासी दलों की नजर है ।

Previous post बच्चों से मंगवाते थे भीख, रोजाना 200 रूपए नहीं देने से करते थे पिटाई, मामला दर्ज।
Next post बलरामपुर में 6 करोड़ 52 लाख की लागत से बनने वाले एक सड़क का शिलान्यास
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial