बलरामपुर में 6 करोड़ 52 लाख की लागत से बनने वाले एक सड़क का शिलान्यास

बलरामपुर प्रखंड के महिशाल में लगभग 6 करोड़ 52 लाख रुपए लागत से बनने वाले बहुप्रतीक्षित मुख्यमंत्री सड़क का शिलान्यास कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी एवं बलरामपुर विधायक महबूब आलम ने संयुक्त रूप से किया । बिदित हो कि यह सड़क अझरैल से श्रीपोटोल तक बनेगा जिसकी लंबाई 4700 मीटर है । जिसका निर्माण कार्य शुरू किया गया है। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने जनता के समक्ष क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का जानकारी दी तथा और भी कई जन उपयोगी योजना आगामी दिनों में लोकार्पण किया जाएगा। सांसद ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना ही नेताओं का पहली प्राथमिकता है । जिसके आलोक में पुरे लोकसभा के 14 प्रखंडों के साथ जिले का विकास किया जा रहा है। वही बिधायक ने कहा कि पुरे बलरामपुर बिधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है तथा कई योजनाएं आगामी दिनों में बनकर तैयार हो रही है। विकास के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर एसडिपिओ प्रेमनाथ राम, जदयू नेता मनोज साह, सांसद प्रतिनिधि अमल गोस्वामी,माले नेता मो यासीन, सोनू यादव, शिव कुमार यादव, संवेदक विष्णु अग्रवाल सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
