November 6, 2026

बकरिद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।

Read Time:2 Minute, 5 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना परिसर में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर थाना अध्यक्ष धर्म प्रकाश के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा, अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम, अपर थाना अध्यक्ष प्रहलाद यादव ,सहित प्रखंड के प्रमुख बुद्धिजीवी जनप्रतिनिधि शामिल हुए। थाना अध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को भी सतर्क रहने का निर्देश देते हुए कहा कि सजगता से ही त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न होगा। वहीं संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां लगातार गश्त औरअसामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जाएगी।प्रशासन सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रख रही है ताकि अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित कार्रवाई हो सके। बता दें कि यहां हिंदू तथा मुस्लिमान वर्षों से पर्व शांतिपूर्वक मानते आ रहे हैं।वर्षों से भाईचारा कायम है। वहीं इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश यादव,जिला परिषद उमेश यादव, पूर्व जिला पार्षद गोपाल यादव, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मनोज जायसवाल, राजद के प्रखंड अध्यक्ष अरुण शाह, भाजपा नेता राघवेंद्र सिंह, पवन सिंह, लाल बहादुर मंडल,आदि समाज सेवी मौजूद थे

Previous post 20 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार।
Next post मनिहारी में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का संकल्प।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial