November 6, 2026

समाजसेवी विनोद राज झा की मां के निधन पर शौक

Read Time:1 Minute, 33 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

प्रखंड के कुर्सेला निवासी समाजसेवी विनोद राज झा की मां के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न पार्टी के राजनीतिक दल समाजसेवी संतावना देने आवास पर पहुंचे।बता दे कि उनकी मां गिरिजा देवी पति स्वर्ग सदानंद झा जो पेसे से शिक्षक थे। उनकी धर्मपत्नी 104 वर्षीय में आकर उनका आकस्मिक निधन दिल्ली से ट्रेन से लाने के क्रम में रास्ते में हो गया। पूर्णतया अस्वस्थ चल रही थी उन्हें पैतृक आवास पर लाया गया है,उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी अनुसार उनका अंतिम संस्कार शनिवार को संगम स्थल पर किया गया।वही मौके पर बरारी विधायक विजय सिंह, राजद नेता कुंदन यादव, जिला पार्षद उमेश यादव, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि मनोज जायसवाल, प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, मिलन मंडल विमल मंडल, तथा विभिन्न संगठनों के राजनीतिक दल के नेता सामाजिक कार्यकर्ता पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया।

Previous post शादी समारोह में नशे में हंगामा, पार्टी कार्यकर्ता गिरफ्तार, शराबबंदी को लेकर सवाल
Next post जिला के टॉप 10 अपराधी एवं 15 हजार का इनामी पवन कुमार यादव गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial