November 6, 2026

जिला के टॉप 10 अपराधी एवं 15 हजार का इनामी पवन कुमार यादव गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 23 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिला के टॉप 10 अपराधी एवं 15 हजार का इनामी पवन कुमार यादव को पुलिस द्वारा 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार।इस बाबत बताया गया कि दिनांक:-09.01.2025 को उचला चौक पर धनंजय यादव पे०-स्व० आनंदी यादव सा०-काढागोला घाट थाना-बरारी जिला-कटिहार को अपराधकर्मीयों क द्वारा गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था। इस संदर्भ में बरारी थाना कांड सं0-10/25, दिनांक-10.01.2025 धारा-109/3(5) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था। कांड के प्राथमिकी अभियुक्त पवन कुमार यादव उम्र 32 वर्ष पिता-सुपेन्द्र यादव सा०-कृषि फार्म थाना-बरारी जिला-कटिहार को कांड में प्रयुक्त 01 देशी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस एवं 01 खोखा सहित विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा अन्य अभियुक्त के विरूद्ध छापेमारी की जा रही है।

Previous post समाजसेवी विनोद राज झा की मां के निधन पर शौक
Next post प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था में ईद उल जुहा का नमाज़ अदा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial