November 6, 2026

अज्ञात की पिटाई से युवक घायल, अस्पताल में भर्ती, जांच के बाद होगी कार्रवाई: एसडीपीओ

Read Time:2 Minute, 3 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र के तीनकोड़िया निवासी मो. जहांगीर को मद्यनिषेध विभाग के कर्मियों द्वारा कथित रूप से बुरी तरह पिटाई किए जाने के बाद गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार, मो. जहांगीर अपने रिश्तेदार को कटिहार छोड़कर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे, तभी डुम्मरकोल (मियांपुर) के समीप मद्यनिषेध विभाग की दो-तीन गाड़ियों में सवार अधिकारियों ने उन्हें रोका और कथित तौर पर बदसलूकी करते हुए पूछताछ शुरू कर दी।बताया गया है कि जब मो. जहांगीर ने उनके उद्दंड व्यवहार पर आपत्ति जताई, तो विभाग के कर्मियों ने उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गए। परिजनों ने उन्हें मनिहारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कटिहार रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी एसडीपीओ मनोज कुमार और थानाध्यक्ष पंकज आनंद पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिजनों से जानकारी ली। एसडीपीओ ने कहा कि पूरे मामले की सघन जांच की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।खबर लिखे जाने तक पीड़ित के परिजनों द्वारा थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। फिलहाल, जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

Previous post अधिवक्ताओं ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को श्रद्धांजलि किया अर्पित ।
Next post 25लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार ‌।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial