November 6, 2026

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन मनाया।

Read Time:2 Minute, 6 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन निरीक्षण भवन कुरसेला में प्रखंड अध्यक्ष अरुण शाह की अध्यक्षता में बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। राजद कार्यकर्ताओ के द्वारा केक काटा गया और एक दूसरे को बधाई दिया। राजद नेताओं ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लालू प्रसाद समाज के दवे कुचले लोगों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़कर सभी पिछड़े तबके के लोगों को अपने हक और अधिकार की आवाज को बुलंद करने की ताकत दी, सामंतवादी व्यवस्था के खिलाफ उन्होंने खुलकर लड़ाई लड़ी। लालू जी गरीबों एवं सामाजिक न्याय के मसीहा हैं, उन्होंने अपने कार्य काल में शोषितों, पिछड़ों और गरीबों के हक के लिए लड़ाई लड़ी और उन्हें हक दिलाने का काम किया। इस मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजीव कृष्णण उर्फ गुड्डू यादव ने छात्रों के बीच पठन-पाठन सामग्री के रूप में कापी और कलम का वितरण किया एवं पौधारोपण किया।इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिला पार्षद गोपाल यादव, राजद नेत्री बेवी कुमारी, डॉक्टर कमर हाशमी, मुखिया अरुण यादव, राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद हलीम जांबाज , महेश राय, प्रमोद कुमार सिंह, राजीव सिंह, भगवान मंडल, गुरुदेव यादव,अजय यादव, श्रीकांत मंडल, वासुदेव मंडल कैलाश मंडल, आदि दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous post नौकरी दो नहीं तो सत्ता छोड़ो
Next post सड़क को पार्किंग बनाने वाले गाड़ियों पर कटा चलान मचा हरकंप।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial