November 6, 2026

अनाथ आश्रम में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन

Read Time:1 Minute, 42 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार के मनिया में स्थित सोनू सूद इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाले अनाथ बच्चों के बीच समाज सेविका रंजना कुमारी के द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम अनाथ बच्चों के साथ केक काटा गया और लालू प्रसाद यादव के लंबी उम्र की सभी ने कामना किया। इसके पश्चात समाज सेविका रंजना कुमारी द्वारा अनाथ आश्रम मे रह रहे बच्चों के बीच मिठाई कोल्ड ड्रिंक चॉकलेट के अलावा नाश्ता पैकेट का वितरण किया गया। मौके पर समाज सेविका रंजना कुमारी ने कहा कि आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन है। इसी को लेकर इन बच्चों के बीच उनका जन्मदिन मनाते हुए उनके लंबी उम्र की कामना की गई है।यहां इस आयोजन से काफी आनंद महसूस हुआ है। उन्होंने कहा कि आगे भी हमारी ओर से यहां रह रहे बच्चों के बीच यथासंभव सहयोग किया जाएगा। मौके पर युवा नेता रवि यादव भी मुख्य रूप से मौजूद रहें।

Previous post धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो का जन्मदिन राजद महिला प्रकोष्ठ के नेतृत्व में मनाया गया जन्मदिन
Next post एक महिला की आत्महत्या की कोशिश, गंभीर हालत में रैफर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial