November 6, 2026

संभावित बाढ के खतरे को लेकर प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारी सिओ अनुपम।

Read Time:2 Minute, 7 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

हर वर्ष आने वाली बाढ़ से प्रभावित होने वाले कुरसेला क्षेत्रों में इस बार संभावित खतरे को देखते हुए जिला पदाधिकारी के निर्देश पर युद्धस्तर पर बचाव और तैयारी का कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया जा रहा है। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे है। वही कुर्सेला प्रखंड गंगा और कोसी के तट पर बसा हुआ है। जिसको लेकर गुरुवार को जरलाही ठोकर, तथा कटरिया बांध का कुर्सेला अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम तथा थाना अध्यक्ष धर्म प्रकाश कुमार ने बाढ़ की तैयारी को लेकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा कर अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम ने बताया कि लगातार संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। अंचल स्तर पर की जा रही तैयारी । संभावित बाढ़ को लेकर अंचल स्तर पर तैयारी शुरू है। निरीक्षण के दौरान जरलाही ठोकर पर संभावित बाढ़ को देखते हुए तटबंध के स्पर को अतिक्रमण मुक्त करने को निर्देश दिया गया है।। इसके अलावे जगह-जगह ईसी बैग और जिओ बैग का स्टॉक किए जाने के लिए निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि रिंग बांध पर जिओ बैग पैकिंग की काम कंप्लीट हो गया है।

Previous post दो पक्षों के विवाद में चली गोली,पुलिस तैनात
Next post ट्रक तथा पिकअप की टक्कर में दो घायल, स्थिति नाजुक, पिकअप चालक एवं उपचालक की हालत गंभीर रेफर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial