November 6, 2026

ट्रक तथा पिकअप की टक्कर में दो घायल, स्थिति नाजुक, पिकअप चालक एवं उपचालक की हालत गंभीर रेफर

Read Time:2 Minute, 8 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थानाक्षेत्र के एसएच 77 सड़क पर गुरूवार कि दोपहर एक चूजों से भरी पिकअप और ट्रक की भीषण टक्कर में पिकअप चालक एवं उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी अनुसार घायल पिकअप चालक रोशन कुमार, उम्र 29 वर्ष पिता मोहन राय घर सुल्तानपुर हाजीपुर एवं उपचालक संजीव कुमार उम्र 30 वर्ष पिता जवाहर सिंह हाजीपुर निवासी को गंभीर अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सक डॉक्टर चंदन कुमार द्वारा दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वही संजीव कुमार ने बताया कि हाजीपुर से चूजा (मुर्गी का बच्चा) लोड करके कटिहार जा रहा था। इसी बीच कुरसेला से नरैहिया एक सम्बन्धी के यहां जाने के क्रम मे डुमरिया के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर काफी जोरदार थी,जिससे चालक का स्टेरिंग से सीना दबा गया और वह गाड़ी में ही फस गया। घटना कि सूचना कुरसेला पुलिस को दी गई। सूचना प्राप्त होने पर कुरसेला पुलिस ने उक्त स्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से ड्राइवर को बाहर निकाला। वहीं दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए घटनास्थल से हटाया एवं यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया गया।

Previous post संभावित बाढ के खतरे को लेकर प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारी सिओ अनुपम।
Next post वनवासी कल्याण आश्रम का प्रमंडलीय आचार्य प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial