November 6, 2026

मनिहारी में जर्जर नाला बना हादसों की वजह, नगर पंचायत की लापरवाही पर भड़के लोग।

Read Time:1 Minute, 21 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 8 और 10 में जर्जर नाला लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है। गुरुवार को एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव बाइक सहित इसी नाले में गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया। वर्षों पुराना यह नाला अब टूट-फूट चुका है और बारिश में सड़क पर पानी फैलने से हादसों की आशंका और बढ़ जाती है। नाले के किनारे न तो रेलिंग है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद नगर पंचायत और जनप्रतिनिधियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। नागरिक संघर्ष समिति अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस लापरवाही के चलते लोग हर दिन जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं।

Previous post वनवासी कल्याण आश्रम का प्रमंडलीय आचार्य प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ।
Next post आयोग के सदस्य तल्लू बासकी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial