मोटोर ट्राली और अवधअसम ट्रेन के आमने सामने टक्कर, चार घायल एक की हुई मौत।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
बरारी प्रखंड के काढ़ागोला रेलवे स्टेशन और सेमापुर के बीच दिन के लगभग 1 बजे मोटोर ट्राली और अवधअसम ट्रेन के आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें एक रेल कर्मचारी की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी है।जबकि चार घायल रेल कर्मी को बरारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया।जिसमें एक रेल कर्मी की स्थिति नाजूक होने के कारण रेलवे हॉस्पीटल थाना बिहपूर के लिए रेफर कर दिया गया है मिली जानकारी के अनुसार कुर्सेला रेलवे सेक्सन के पी डब्लू आई धनंजय कुमार यादव जो अपने रेल कर्मी सुरज कुमार यादव आदित्य कुमार राज मनोज कुमार मंडल प्रमोद कुमार यादव के साथ मोटर ट्राली से सेमापुर की ओर रेल लाईन का जांच करते हुए काढ़ागोला स्टेशन की ओर आरहे थे।कि रौनियां रेलवे फाटक के पास महारानी गोलाई के पास अचानक काढ़ागोला की ओर से अवध असम ट्रेन जो तेज रप्तार में आ रही थी। मोटर ट्राली पर सभी सवार रेल कर्मी घवरा गये और आनन फानन में ट्राली से कुदने लगे और कुदते ही ट्राली ट्रेन से टकरा गया।जिसमें कटरिया गांव के निवासी ट्राली मैन प्रमोद कुमार यादव की मौत घटना स्थल पर ही हो गया जबकि पीडब्लूआई धनंजय कुमार यादव ट्राली मैन आदित्य कुमार राज सुरज कुमार मनोज कुमार मंडल घायल हो गये है। मोटर ट्राली मैन मनोज कुमार मंडल ने बताया कि सेमापुर से लाईन जांच करते हुए जब हम लोग महरानी गोलईया के पास पहुचे तो मोड होने के कारण ट्रेन आते दिखाई नही पड़ा था। तभी अचानक सामने से ट्रेन आती हुई दिखाई पडा और आनन फानन में हमलोग ट्राली से कुदने लगे और किसी तरह अपनी जान बचाई मनोज कुमार मंडल ने बताया कि सभी चार रेल कर्मी घायल जो कुर्सेला के ही रहने वाला बताया गया है। घटना स्थल पर रेल पुलिस पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्रवाई कर नवगछीया भेज दिया । रेलवे पूलिस जांच में जुटी हुई है। और घायलों का इलाज कराया जा रहा है ।
