August 31, 2026

एनबीडब्ल्यू व कुर्की वारंट के तहत मनिहारी पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 8 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

समकालीन अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने न्यायालय के आदेश के आलोक में बड़ी कार्रवाई करते हुए जीआर संख्या 150/11 से जुड़े एनबीडब्ल्यू वारंटी पागल बाड़ी नारायणपुर निवासी प्रताप सिंह और सोनू कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं, कुर्की जब्ती आदेशित नारायणपुर निवासी विजय ऋषि को भी पुलिस ने दबोच लिया।इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर रामबहादुर शर्मा ने किया, जिसमें अन्य पुलिसकर्मियों ने भी सक्रिय सहयोग दिया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस की यह कार्रवाई फरार आरोपियों की धरपकड़ को लेकर चल रहे अभियान के तहत की गई है।

Previous post मोटोर ट्राली और अवधअसम ट्रेन के आमने सामने टक्कर, चार घायल एक की हुई मौत।
Next post मनिहारी बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial