आश्रम की आड़ में अपराध, भंडारे के साथ बनती थी क्राइम की योजना, बाबा परिहस्त गिरोह के 12 आरोपी गिरफ्तार ।
देवघर के जयमंगला आश्रम में पुलिस की छापेमारी में बाबा परिहस्त गिरोह की 12अपराधियो कि गिरफ्तारी हुई है। बाबा के इशारे पर जमीन का कब्जा दिलाने के साथ-साथ रंगदारी और वसूलना इसका मुख्य पेशा रहा है। इन अपराधियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, कारतूस, चाकू और चार बाइक बरामद किए हैं। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एसपी धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के अनुसार भट्टर धर्मशाला के बगल वाली गली स्थित जयमंगला आश्रम में एक ही गेगं के अपराधियों की अक्सर पार्टी चलती थी। यहां भंडारे के साथ अपराध की योजनाएं तैयार होती थी। बुधवार की रात भी गिरोह के सदस्यों की पार्टी चल रही थी। लेकिन पुलिस ने दबिश देकर इस गिरोह का खेल बिगाड़ दिया। देवघर एसपी धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि आश्रम के समीप हथियार के साथ काफी संख्या में अपराधी जुटे हैं, एवं पार्टी चल रही है। उसके बाद एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी के लिए भेजा गया, जहां घेराबंदी कर बाबा के भाई सोनू परिहस्त समेत 12 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया ।
More Stories
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
एनएच-31 पर कुरसेला पुलिस का विशेष वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
(राजशेखर जयसवाल) कटिहार-पूर्णिया-भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे-31 पर कटरिया पिकेट के समीप कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व...
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
