बिहार के धीरज ने मगरमच्छ से भिड़कर भाई को बचाया ।
बेतिया के योगापट्टी प्रखंड की चौमुखा पंचायत के रहने वाले 14 वर्षीय किशोर धीरज कुमार को इस साल 26 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाने वाला है । इसके उस साहसिक कदम के लिए दिया जा रहा है जब पिछले साल धीरज अपने भाई की जान बचाने के लिए मगरमच्छ से भिड़ गया था । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धीरज से इस घटना को जाना और भविष्य के बारे में भी सवाल किया। गंडक नदी के छाड़न में धीरज का भाई भैंस को नहला रहा था। इसी दौरान मगरमच्छ ने चुपके से नीरज कुमार 11 पर हमला कर दिया। अपने छोटे भाई को मगरमच्छ के गिरफ्त में फंसा देख धीरज कुमार ने पानी में छलांग लगा दी करीब 10 मिनट तक वह मगरमच्छ से भीड़ा रहा लेकिन अपने छोटे भाई को सुरक्षित निकाल कर ही माना । दाम दोनों भाई जख्मी हो गए थे दोनों का इलाज स्थानीय सरकारी अस्पताल में चला था। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धीरज से बात कर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है। pm ने धीरज से सवाल किया कि क्या वह मगरमच्छ से डरा नहीं, तो उसका जवाब था कि मुझे तब केवल मेरा छोटा भाई सामने दिख रहा था । वही धीरज ने बताया कि वह फौजी बनकर देश की सेवा करना चाहता है ।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
