May 31, 2026

नागरिक संघर्ष समिति का आमरण अनशन, बाढ़ पीड़ितों को जीआर राशि दिलाने की मांग

Read Time:1 Minute, 2 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी अनुमंडल परिसर में शुक्रवार को नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों बाढ़ पीड़ित आमरण अनशन पर बैठे। समिति ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मनिहारी और अमदाबाद प्रखंड के सभी बाढ़ पीड़ित परिवारों को जीआर राशि, सुखा राशन उपलब्ध कराने और मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों को बाढ़ प्रभावित घोषित करने की मांग की। अंगद ठाकुर ने कहा कि जब तक वंचित पीड़ितों को राहत राशि नहीं मिलती, आंदोलन जारी रहेगा। अनशन में जयप्रकाश यादव, गणेश पंडित, सरोज कुमार, सुदामा पासवान सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Previous post आशीष रवि ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्सेला में किया योगदान।
Next post जेई मारपीट कांड का मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ में,एक नशेड़ी भी गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial