कटिहार में नियम विरुद्ध प्रतिनियुक्ति, 9 वर्षों से गोपनीय शाखा में जमे समर चक्रवर्ती
बारसोई (मनोरंजन साहा)
जदयू नेता रौशन अग्रवाल द्वारा दायर सूचना का अधिकार (RTI) आवेदन के जवाब में बड़ा खुलासा हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला स्थापना शाखा के लिपिक श्री समर चक्रवर्ती पिछले 09 वर्षों से जिला गोपनीय प्रशाखा, कटिहार में प्रतिनियुक्त रहकर कार्यरत हैं।बिहार सेवा संहिता के प्रावधानों के अनुसार किसी भी कर्मचारी की लंबी अवधि तक एक ही स्थान पर प्रतिनियुक्ति नियम विरुद्ध है। इसके बावजूद चक्रवर्ती का तबादला अब तक नहीं किया गया।वर्तमान में वे सहायक प्रशासी पदाधिकारी, पारगमन शाखा में पदस्थापित रहते हुए भी जिला गोपनीय प्रशाखा का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।यह मामला अब जिले में चर्चा का विषय बन गया है और विभागीय निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर रहा है।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
