May 30, 2026

पशु तस्करी गिरोह के खेल का भंडाफोड़ ,जांच में जुटी पुलिस।

Read Time:3 Minute, 40 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना क्षेत्र में नव नियुक्त थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी गिरोह के खेल का भंडाफोड़ किया। जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि नवगछिया की ओर से एक ट्रक और एक पिकअप पर क्रूरतापूर्वक पशुधन का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना सत्यापन हेतु पुलिस टीम ने एनएच पर कुर्सेला चौक के पास वाहनों की सघन जांच शुरू की।इसी दौरान संदिग्ध वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन ट्रक चालक पुलिस बल को देखकर भागने लगे। हालांकि तत्परता और सतर्कता दिखाते हुए पुलिस ने दोनों वाहनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वाहनों से 13 मवेशी बरामद किए गए, जिन्हें अवैध रूप से क्षमता से अधिक क्रूरता पूर्वक परिवहन किया जा रहा था।पुलिस ने मौके से कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान खगड़िया, कटिहार और भागलपुर जिलों के विभिन्न गांवों के रहने वाले के रूप में हुई है। इनमें खगड़िया जिले के मरैया और तेतमाकरारी गांव के निवासी मो. शाहिद, राजेश कुमार, मो. दिलशान, मो. समीम अली और मो. एहसान शामिल हैं। वहीं कटिहार जिले के कुसियारी गांव से मो. रूअफ तथा भागलपुर जिले के साहेबगंज से मो. आरिफ और मो. आजाद को हिरासत में लिया गया है।पुलिस ने घटनास्थल से एक पिकअप, एक ट्रक और 13 मवेशियों को भी जब्त किया है। सभी अभियुक्तों को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में पशु तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। ज्ञात हो कि कुरसेला थाना क्षेत्र में बरसों से पशु तस्करी का खेल जिसमें पशुओं की गाड़ी को सुरक्षित रूप से थाना क्षेत्र से पास करने का कार्य राष्ट्रीय उच्च पथ 31 पर दलालों के द्वारा चलते आ रहा है। सूत्रों के प्राप्त जानकारी के अनुसार NH 31 सड़क स्टेट हाईवे 77 सड़क से रोजाना मासूम पशुओं से लदी हुई ट्रकें गुजरती है। जिसमें पासिंग आउट के नाम पर अवैध उगाही करने में कई गिरोह नगछिया से गेडाबारी तक सक्रिय है।स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से अवैध कारोबार पर रोक लगेगी और पशु तस्करी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।

Previous post शिक्षकों ने नेशनल मूवमेंट फ़ॉर ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू कराने के लिए काला पट्टी लगाया।
Next post दिलारपुर में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial