May 30, 2026

पोस्टर प्रतियोगिता का किया आयोजन।

Read Time:2 Minute, 43 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

रोहित मेहता लायंस क्वेस्ट एक्टिविटी सप्ताह के अंतिम दिन कल लायंस क्लब ऑफ कटिहार द्वारा बेतल मिशन स्कूल मे नशा के दुष्प्रभाव के विषय पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन क्लब के अध्यक्ष लायन काजल महासेठ, क्वेस्ट चेयरपर्सन लायन पंकज पूर्वे, कोषाध्यक्ष अंकिता सरकार के साथ स्कूल के निदेशक सौरभ समुएल एवं प्रिंसिपल बदानील समुएल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।अपने सम्बोधन मे अध्यक्ष काजल महासेठ ने कहा कि नशा के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए बच्चों मे इसके दुष्प्रभावों के बारे मे जानकारी की ज्यादा जरूरत है।इस कारण ऐसे पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। लायन पंकज पूर्वे ने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि नशा एक दीमक की तरह होता है जो खुद के जीवन को तबाह तो करता है साथ ही पूरे परिवार को बर्बादी के कगार पर ले आता है। क्लब के पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता के हवाले से कहा गया कि इस प्रतियोगिता मे लगभग 50 बच्चों ने भाग लिया एवं परिचर्चा मे लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया। पूर्व अध्यक्ष लायन अनिल चमरिया ने कहा कि प्रतियोगिता मे शामिल सभी बच्चों को एक सर्टिफिकेट दिया गया उनमे से बेहतर पोस्टर का चयन जज के रूप मे उपस्थित पूर्व अध्यक्ष लायन स्वर्ण चमरिया एवं महिला कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर लायन चन्दना झा ने मिलकर किया। क्लब के कोषाध्यक्ष लायन अंकिता सरकार ने कहा कि सर्वश्रेष्ट पोस्टर मे लड़कियों एक श्रेया सुमन,नैंसी प्रिया एवं मुस्कान कुमारी क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कों मे सोहम रॉय गौरव साह एवं मोहम्मद इमरोज़ ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Previous post श्रम दान कर ग्रामीणों ने बनाई सड़क
Next post विद्यालय की ईंट चोरी कर बिक्री, वार्ड सदस्य ने की शिकायत
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial