विद्यालय की ईंट चोरी कर बिक्री, वार्ड सदस्य ने की शिकायत
मनोरंजन साहा
कटिहार जिला के बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज चौन्दी के उच्च माध्यमिक विद्यालय जलकुमर से विद्यालय भवन की पुरानी ईंटों की चोरी कर बिक्री करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।वार्ड संख्या-09 की निर्वाचित वार्ड सदस्य एवं विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष तुलसी ने बताया कि विद्यालय में नया भवन बनने से पहले पुराना भवन तोड़कर उसकी ईंटें परिसर में जमा कर दी गई थीं। दिनांक 30 अगस्त 2025 की संध्या करीब चार बजे विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो० सय्यब द्वारा 3–4 ट्रॉली ईंट एक अज्ञात खरीदार को बेच दी गईं। ग्रामीणों के अनुसार खरीदार द्वारा ईंट ट्रैक्टर ट्रॉली में लादते समय प्रत्यक्षदर्शियों ने फोटो भी लिया, जिसे आवेदन के साथ संलग्न किया गया है।तुलसी ने माननीय मुख्यमंत्री से शिकायत कर दोषी प्रधानाध्यापक एवं खरीदार के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा बेची गई ईंट की राशि सरकारी कोष में जमा कराने की मांग की है।इस संबंध में ग्राम पंचायत राज चौन्दी के मुखिया राजू दत्ता, वार्ड सदस्य तुलसी, एवं विद्यालय शिक्षा समिति की सदस्याएँ तृप्ति दास, सुप्रिया दास एवं पिंकी दास ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर कार्रवाई की मांग की है।आवेदन जदयू नेता रौशन अग्रवाल को सौंपा गया है, जिन्होंने आश्वासन दिया है कि इस मामले को उच्च स्तर पर उठाकर शीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
More Stories
मनिहारी में हर्षोल्लास से मनी बक़रीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
दार्जिलिंग एक्स्प्रेस |मनिहारी मनिहारी में गुरुवार को ईद उल जोहा (बक़रीद) का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया...
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
